घर घर तिरंगा पहुचाने के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया गया संकल्प।

SHARE:

जहानाबाद से पंकज कुमार ।

स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद, में अमृत महोत्सव अंतर्गत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह ‘सचिव’ रेड क्रॉस सोसाइटी जहानाबाद, ने स्काउट और गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम में स्काउट और गाइड के कैडेट्स संवाहक के रूप में प्रभावी भूमिका निभाएंगे, घर घर जाकर आप सभी देश के स्वाभिमान के लिए करवाने में अपना सहयोग करने के साथ ही तिरंगा यात्रा कराएं, हम सभी का प्रथम कर्तव्य है राष्ट्र के प्रति जिम्मेवारी का निर्वहन करना, जिसमें स्काउट- गाइड की भूमिका सराहनीय है, जबकि कार्यशाला का संचालन कर रहे हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड ने बताया कि 20 × 30 इंच का झंडा प्रत्येक घर में फहराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में निकिता कुमारी वरीय उप समाहर्ता के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में स्काउट और गाइड से संबंधित शिक्षक- शिक्षिका को जिम्मेवारी दी गई है, जिसमें जहानाबाद प्रखंड से संतोष कुमार मुरलीधर इंटर विद्यालय जहानाबाद, काको से अनिल कुमार उच्च विद्यालय हाटी, मोदनगंज से प्रीति कुमारी उच्च विद्यालय बंधुगंज, हुलासगंज से सलोनी कुमारी स्वतंत्र कंपनी, घोसी से राघवेंद्र कुमार उच्च विद्यालय सोनवा, मखदुमपुर से कविता दत्ता उच्च विद्यालय टेहटा, रतनी- फरीदपुर से पंकज कुमार पासवान उच्च विद्यालय रकसिया दयालचक, जो अपने पोशक क्षेत्रों के अलावा प्रखंड में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में अपना सहयोग देंगे तथा 10 अगस्त को पूरे स्काउट- गाइड /दल- कंपनी जिला स्तर पर कारगिल चौक जहानाबाद से स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर नियर हॉस्पिटल मोड जहानाबाद तक तिरंगा यात्रा निकालकर देश की एकता का मिसाइल कायम करेंगे, बैठक में सैकड़ों की संख्या में स्काउट और गाइड उपस्थित थे, जिसमें रॉकी कुमारी, प्रतिमा कुमारी जायसवाल, स्नेहा कुमारी, शुभम कुमारी, अंकित कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार को उद्घाटन करता ने वर्कशॉप एवं द्वितीय सोपान का प्रमाण पत्र दिए।

Join us on:

Leave a Comment