आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट!
भोजपुर जिले में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है ।घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव की है। जहां करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी कमलेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। वह बीए का छात्र था।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था तभी रास्ते मे धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया ।युवक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में किया गया है।




