समाजसेवी के निधन पर पहुँचे पूर्व मंत्री ने दी परिजनों को सांत्वना!

SHARE:

जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य भगवानपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राम लखन प्रसाद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है निधन की सूचना पाकर मठ भगवानपुर गांव पहुंचे मंत्री श्री वर्मा ने राम लखन जी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि लखन जी उनके अत्यंत करीबी थे और मखदुमपुर के सामाजिक कार्यों में हमेशा अगली पंक्ति में रहकर काम करते थे कम उम्र में ही उनका जाना हम सब को विचलित कर गया है। मंत्री ने उनके पुत्र पुत्री भाई एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और कहा कि इस परिवार का वे हमेशा ख्याल रखेंगे। इस मौके पर मंत्री के साथ जदयू नेता नीतीश कुमार सिन्हा पिंटू यादव श्याम कुमार अंतु यादव एवं बिहारी कुशवाहा आदि भी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment