प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगुसराय में केंद्र सरकार के दवा नीति के कारण दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों की बेतहासा मूल्य वृद्धि के खिलाफ बी एस एस आर यूनियन के सदस्यों चलाया हस्ताक्षर अभियान
बेगूसराय बिहार
बेगुसराय में बिहार, झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन बी एस एस आर यूनियन के सदस्यों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर केंद्र सरकार के दवा नीति के खिलाफ आमजनो के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया।
आमजनों को नुक्कड़ सभा के माध्यम से दवा की मूल्य वृद्धि, आवश्यक दवाओं की अनुपलब्धता एवं दवाओं के साथ मेडिकल उपकरणों पर GST जैसे समस्याओं पर चर्चा की गई। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अमर नाथ झा ने किया। अभियान में केंद्र सरकार के द्वारा दवाओं पर सभी तरह के कर को खत्म करने की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष आर एस रॉय ने दवा की ऑनलाइन मार्केटिंग, पेटेंट कानून में अनावश्यक संशोधन एवं दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य सचिव पी के वर्मा ने कहा कि दवा के सरकारी कंपनियों के पुनर्जीवित एवं आवश्यक दवाओं के उपलब्धता की गारंटी की मांग की। सभा को यूनियन के सचिव राकेश कुमार ने सम्बोधित करते हुए दवा के दाम कम करते हुए, सकल घरेलू उत्पाद के पांच प्रतिशत स्वास्थ्य के लिए व्यस्था करने की मांग रखी। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत यूनियन कार्यालय से हुई जो डाकबंगला चौक, महिला कॉलेज, काली स्थान, नगरपालिका चौक होते हुए हड़ताली चौक पर समाप्त हुआ। इस मौके पर एक प्रतिनिधिमंडल समाहर्ता के माध्यम से अपने मांगपत्र को भारत के प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किया और नवंबर महीने में दिल्ली में अखिल भारतीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में मनीष कुमार, ब्रजेश कुमार, सुजय कुमार, राहुल कुमार, ईश्वर प्रतीक, सोनु कुमार, अशोक झा, कुंदन कुमार, रोहित कुमार, राजेश कुमार, अल्लाउद्दीन लश्कर ,प्रमोद कुमार इत्यादि ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई।




