लव जिहाद, दुष्कर्म और अपहरण मामले का पुलिस ने किया खंडन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पति के द्वारा पत्नी और बेटी के लव जिहाद के लिए दुष्कर्म के बाद अपहरण करने के मामले में एसपी ने पूरी खबर का खंडन किया है । एसपी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी शहर के मुंगेरी गंज में रहती है। पुलिस जांच में महिला और उसकी बेटी ने अपने पति सुबोध साह और ससुर पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इससे बचने के लिए महिला के पति सुबोध साह ने कोर्ट में दुष्कर्म और अपहरण करने की शिकायत की और धर्म परिवर्तन की भी बात कही गई है । इसका महिला और उसकी बेटी ने खंडन किया है। सुबोध साह ने अपनी नाबालिग बेटी की भी शादी कर दी थी और बराबर मां बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसमें उसके पड़ोस के तीन युवक जो अल्पसंख्यक समुदाय के थे वह बीच-बचाव करते थे इसलिए उन तीनों को आरोपी बना कर दुष्प्रचार किया गया। पुलिस महिला के पति ससुर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल करने और तनाव पैदा करने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment