मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- गया शहर के स्ट्रीट वेंडर्स के मांगों को पूरा करे सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन _ कांग्रेस *
गया शहर के के पी रोड, जी बी रोड के फुटपाथ दुकानदार अपने जायज मांगों को लेकर स्थानीय कोतवाली स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शुरू किए गए अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का कांग्रेस पार्टी समर्थन करते हुए राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से अविलंब इन्हे जगह आवंटित करने की मांग किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सह संयोजक गया महानगर विकास संघर्ष समिति प्रो विजय कुमार मिठू ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे फुटपाथ दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा की सन 2014 में तत्कालीन डा मनमोहन सिंह सरकार ने देश के शहरों के फुटपाथ विक्रेताओं के सुरक्षा, अधिकार,तथा उन्हें सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने हेतु स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट लागू किया गया है।
स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत सभी शहरों में स्थानीय प्रशासन एवम् फुटपाथ दुकानदारों में से चुने गए प्रतिनिधियों की कमिटी इनके सुरक्षा,अधिकार आदि को सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
प्रो मिठू ने कहा की स्थानीय प्रशासन अपने घोषणा के मुताबिक अविलंब जयप्रकाश अस्पताल के तीन तरफ, गांधी मैदान के पास, किरणीघाट पुल के पास दुकान आवंटित करे, अगर संभव हो तो के पी रोड में पांच फीट फुटपाथ को ग्रील से घेर कर बड़े शहरों के तर्ज पर फुटपाथ दुकानदारों को जगह आवंटित करें।




