Search
Close this search box.

बांका:- तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, दो महिला की मौत और छह घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर की रिपोर्ट!


बांका। जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखपुरा गांव के समीप बुधवार की रात यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो महिला की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। जिसमें अधिकांश महिला शामिल है। मृतक की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के अहिरो रैनिया निवासी 40 वर्षीय पुतुल देवी और 35 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में हुई है। सभी महिला जीविका समूह से जुड़ी हुई थी और बांका स्थित बंधन बैंक से राशि निकालकर देर शाम ऑटो रिज़र्व कर अपने घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हुआ। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

सड़क दुर्घटना में दो महिला की मौत
जीविका समूह की महिलाएं अपने घर धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरो रैनिया से ऑटो पर सवार होकर बंधन बैंक बांका आई थी। बैंकिंग के कार्य में देरी हो गई। देर शाम रिज़र्व ऑटो से अपने घर लौट रही थी। घने कोहरे के चलते कुछ दिख नहीं रहा था। इसके वाबजूद चालक ऑटो को तेजी से भगा रहा था। बाराहाट-पंजवारा मुख्य मार्ग पर लखपुरा के समीप तीखी मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते ऑटो अनियंत्रित हो गया और चालक ने पेड़ में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें सात महिला सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। गस्ती कर रही पुलिस की टीम ने घायलों को बाराहाट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पंजवारा थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि इस घटना से कुछ समय पहले एक और हादसे में दो लोग घायल था। जिसको गस्ती टीम में अस्पताल पहुंचाकर लौट ही रहे रहे थे कि यह भीषण हादसा हो गया। जानकरी मिलते ही सभी को पुलिस वाहन पर ही अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें दो महिला की मौत हो गई। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया है। घटनास्थल से ऑटो चालक फरार हो गया है। ऑटो को जप्त कर लिया गया है और वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। जबकि चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें