रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
सारण, छपरा जिले के रहने वाला है दोनों शातिर
कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर दरभंगा मोड़ के समीप से शनिवार की रात कांटी पुलिस ने फर्जी एमवीआई व चालक को किया गिरफ्तार।
वही, पुलिस निरीक्षक सह कांटी थानेदार रामनाथ प्रसाद ने बताया कि अक्सर एनएच पर अवैध वसूली करने की जानकारी मिल रही थी, लेकिन शनिवार देर रात हुई बड़ी कार्रवाई से कांटी पुलिस ने अंतरजिला फ़र्जी एमवीआई गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।
कांटी थानेदार ने बताया कि दोनों की पहचान क्रमशः मोहम्मद नजिम ग्राम ढाला नगर , सारण , छपरा जो फर्जी एमवीआई अधिकारी बना था। वहीं, ड्राईवर की पहचान राधा शंकर ग्राम रिवलिगंज सारण, छपरा के रूप मे हुई हैं।
वही, बताया जाता हैं कि कांटी पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली हैं।




