धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
सावन की दूसरी सोमवारी पर कृष्णा बम जल भरकर बाबा धाम के लिए हुई रवाना!
भागलपुर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर 2 साल कोरोना काल के बाद श्रावणी मेला का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें दूसरी सोमवारी को कृष्णा बम समय लगभग 12:30 बजे जल भरकर देवघर बाबा बैजनाथ के दर्शन करने के लिए रवाना हुए। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 2 साल कोरोना काल में पूरी दुनिया थम गई थी, जिस कारण हम भी थम गए थे इस बार श्रावणी मेला का आयोजन किया गया है तो जल भरकर बाबा बैजनाथ को जलार्पण करने के लिए जा रहे हैं।




