मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया शहर के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर जन अधिकार पार्टी के द्वारा एक दिवसीय राज्यव्यापी महा धरना किया गया। इसका नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद मरांडी ने किया। राज्यव्यापी महा धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीब जनता और आम आदमी को बर्बाद करने के लिए बनाई गयी है।
एक अनाज ही था जो टैक्स फ्री था, लेकिन मोदी सरकार ने भी उस पर जीएसटी लगा कर महंगाई को और भी बढ़ा दिया है। ये कैसी सरकार है जो महंगाई को कंट्रोल नहीं कर सकती है। इधर, दूसरी ओर जाप प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलर शाही की सरकार है। जिसने भारत के रक्षा करने वाले जवानों की नौकरी को चार साल तक ही सीमित कर दिया, इतने पर भी मन नहीं भरा तो अनाज पर भी जीएसटी लगा कर गरीबों से उनकी थाली छीनने पर तुली हुई है।
एक तरफ रूपया कमजोर होता जा रहा है तो दूसरी तरफ महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही, जिससे जनता काफी परेशान है। भारत के पड़ोसी देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार को कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए, लेकिन वो तो सुई से लेकर पहाड़ तक और जरूरी सामान से लेकर अनाज तक पर जी एस टी लगा कर गरीब जनता को लूट रही है।
केंद्र सरकार के 3 योजनाओं महंगाई, अग्निपथ और जीएसटी के खिलाफ महा धरना दिया जा रहा है। एक दिवसीय राज्य व्यापी महा धरना के माध्यम से केंद्र सरकार को जीएसटी को वापस लेने की मांग किया जा रहा है यदि शीघ्र ही महंगाई, जीएसटी और अग्नीपथ योजना को नहीं हटाया गया तो और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।




