आशिकी करना शिक्षक को पड़ा महंगा, युवकों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा

SHARE:

ऋषिकेश कि रिपोर्ट :-

नालंदा – हिरण्यपर्वत पर आशिकी करना शिक्षक को पड़ा महंगा , रंगेहाथों युवकों ने पकड़ा कर बेल्ट और लाठी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल….

लहेरी थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी हिरण्यपर्वत की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। ताजा मामला इसी पर्वत से जुड़ा हुआ है जहां दिन के उजाले में असामाजिक तत्वों द्वारा एक युवक को दौड़ा दौड़ा पर पिटायी करते हए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
वायरल वीडियो तीन दिन पूर्व का बताया जा रहा है । वीडियो में पार्क के समीप गुमटी में बैठे एक युवक को दर्जनभर युवक घेर कर इश्कबाजी करने का आरोप लगाकर बेल्ट और लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पिटायी कर रहा हैं। हालांकि शोर मचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों के एकजुट होने पर बदमाश मारपीट करना छोड़ देता है । लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची लहेरी थाना पुलिस ने युवक को थाने ले गयी ।
वीडियो में जिस शख्स को पीटा जा रहा है । दरअशल में वह बिहारशरीफ के भैंसासुर मोहल्ला में कोचिंग चलाता हैं। पिटायी कर रहे युवकों का आरोप है कि वह शादी शुदा है । बावजूद इसके पढ़ने आनेवाली छात्राओं के साथ अक्सर इश्कबाजी करते रहता हैं। तीन दिन पूर्व भी वह एक छात्रा के साथ हिरण्यपर्वत पर्वत पर घूमने गया था। इसी बीच कुछ युवकों को दोनों पर नजर पड़ गयी इसके बाद सबक सिखाने के उद्देश्य से मास्टर साहब को पकड़ कर इश्क का नशा उतार दिया। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि वारयल वीडियो की जांच की जा रही है । जो भी दोषी होगें उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment