मकान में जबरदस्त विस्फोट, 3 शव बरामद, कई घायल, कई और के मलबे में दबे होने की आशंका!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बड़ी खबर – छपरा- सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग इलाके में एक मकान में जबरदस्त विस्फोट में घर मलवे में हुआ तब्दील। मलवे से प्रशासन ने एक महिला समेत तीन शवो को निकाला गया। मलवे में अभी भी बच्चों के दबे होने की आशंका । चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। जिस घर में विस्फोट हुआ है वो मुलाजिम मियाँ और रियाजुद्दीन मियाँ का बताया जा रहा है. इधर प्रशासन के द्वारा मलबे से निकाले गये सभी घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ जो अभिषेक भी मलबे में दबे हैँ उन्हें निकलने के लिये राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, अभी प्रशासन की तरफ से विस्फोट के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालाँकि पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है पर मुख्य फोकस मलबे में दबे लोगों को निकलने की है. आशंका व्यक्त की जा रही है की मृतकों की संख्या अभी और बढ़ेगी.

Join us on:

Leave a Comment