हथियार बंद अपराधियों ने महिला को मारी गोली!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में अपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है।एक तरफ पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तरह-तरह के दंडात्मक कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के सिंगही की है।जहां पर पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की घटना हुई है ।जिसमें 28 वर्षीय अर्शी बानो को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दिया ।हालांकि दोनों तरफ से गोली चलने की बात सामने आ रही है ।फिलहाल घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला को हाथ में गोली लगी है ।जिसके कारण उसका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। फिलहाल घायल के बयान पर पुलिस ने नगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर पहुंचकर कांड में शामिल अपराधियों की धरपकड़ में लग गई है ।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
 बाईट/-परिजन(घायल महिला)

Join us on:

Leave a Comment