गैंग रेप के बाद नाबालिग की मौत, न्याय के लिये परिजन लगा रहे अधिकारीयों के चककर!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गैंगरेप के बाद नाबालिक की मौत के मामले में परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार , न्याय के लिए अधिकारियों के लगा रहे हैं चक्कर

गया जिले के इमामगंज प्रखंड के बगीया गांव में पिछले माह में 15 वर्षीय एक नाबालिक युवती के साथ गांव के दो लोगो ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी बेहरमी से हत्या कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वंही एक आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वंही मृतक युवती के मौत के एक माह से अधिक हो जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने परिजन ने इंसाफ पाने के लिए लगातार अधिकारियों को कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। वही इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि अपनी बेटी को न्याय के लिए गया पुलिस व सरकार से अपनी मृतक पुत्री के इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। हम आपको बता दे कि इमामगंज थाना क्षेत्र के बगीया गांव मे बीते 16 जून 2022 को गांव के ही दो लोगो के द्वारा मृतक युवती के घर मे घुसकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। और फिर दोनों लोगो मे अपनी पहचान को छुपाने के लिए युवती की हत्या बहुत ही बेहरमी से कर दी थी। जिसके बाद से मृतक के परिवार इंसाफ के मिलने के लिए आशा लगाए हुए हैं और अधिकारियों से गुहार लगाते फिर रहे हैं। वही इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि इस मामले में पूरी घटनाक्रम को गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में एक युवक घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस इस घटनाक्रम को खुलासा कर लेगी।
बाईट अजित कुमार डीएसपी इमामगंज
बाईट मृतक के पिता
बाईट मृतक के चाचा

Join us on:

Leave a Comment