अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी:–पीपराकोठी प्रखंड क्षेत्र के जीवधारा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव नरेन्द्र यादव थे जबकि अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष शौकीलाल सहनी प्रखंड संगठन सचिव संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी के नीति को जनजन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर नवचयनित प्रखंड कमिटि के पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रभु राय, सुरेश सहनी, अरविंद सिंह, मो मनान, इंतेखाब आलम, किशुनदेव सहनी, सुबोध सहनी, भूमिनाथ यादव, मदन प्रसाद यादव, सुनील प्रसाद यादव, लालबाबू राय सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।




