अमित कुमार :-
नौबतपुर में पत्नी की मौत पर बेटे ने माता-पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मां की मौके पर मौत पिता गंभीर रूप से जख्मी, मां पिता पर डायन का आरोप…
पटना से सटे नौबतपुर थाने के कराई गांव में गुरुवार कि रात अपनी पत्नी की मौत पर गुस्साए एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां-बाप की कुल्हाड़ी से काट डाला। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गयी और पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका लालपरी देवी 70 वर्ष। कराई निवासी रामआशीष मांझी की पत्नी थी। बताया जाता है कि कराई गांव निवासी रामअशीष मांझी की बहू कारू देवी गुरुवार की दोपहर गांव में मवेशी चराने के लिए गई थी। घर आई तो अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद बद्री मांझी ने अपने मां लालपरी देवी को जाकर बोला कि तुम डायन हो… तुम्हीं ने मेरी पत्नी को कुछ किए हो… चलो ठीक करो जल्दी… मां लालपरी देवी जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए बद्री मांझी ने अपने पिता रामआशीष मांझी और मां लालपरी देवी पर डायन होने का आरोप लगाकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें बद्री मांझी की मां लालपरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि पिता रामाशीष मांझी बुरी तरह घायल हो गए और नौबतपुर रेफरल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा बद्री मांझी ने मां और पत्नी का शव घर में ही छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने घटना की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को और आरोपित के बेटा को उठा कर थाने ले गई। जहां से सुबह में पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स दोनों शवों को भेजा जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव के लोग सकते में है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। इधर, नौबतपुर थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने कहा कि आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
बाइट- नौबतपुर थाने के एसआई




