सांसद कविता सिंह को पति समेत जान से मारने की धमकी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

सीवान की जदयू सांसद कविता सिंह को पति समेत जान से मारने की धमकी

फोन पर कहा-अखलाक बोल रहा हूं, कमलेश तिवारी की तरह करेंगे मर्डर
साइबर टीम की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस
पति अजय सिंह बाहुबली व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं

सीवान/नई दिल्ली : बिहार के सीवान से जदयू सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली में सांसद कविता सिंह के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल आया। जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम अखलाक बताया और कहा कि उनकी ओर उनके पति की यूपी के कमलेश तिवारी की तरह हत्या की जाएगी। सासंद कविता सिंह के पति अजय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और बिहार के बाहुबली नेता माने जाते हैं।
सांसद कविता सिंह संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली गई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को उन्हें अनजान नंबर से इंटरनेट कॉल आया। फोन पर शख्स ने धमकी देकर कहा कि वह अखलाक बोल रहा है और लखनऊ में कमलेश तिवारी की तरह उनकी और अजय सिंह की भी हत्या की जाएगी। इसके बाद सासंद ने सीवान एसपी को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर टीम की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है।
2019 में हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या हुई थी
गौरतलब है कि अक्टूबर 2019 में लखनऊ में हिंदू नेता कमलेश तिवारी की दो लोगों ने उनके ऑफिस में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। आरोपियों ने तिवारी के गले पर चाकू से 15 वार किए और फिर गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि कमलेश तिवारी ने पूर्व में पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, इससे कारण उनकी हत्या कर दी गई थी।

Join us on:

Leave a Comment