कांग्रेसियो ने जमकर विरोध प्रदर्शन,ईडी दफ्तर पर किया हंगामा

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

पटना–कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी द्वारा लगातार नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी दफ्तर बुलाने के मामले को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जमकर विरोध किया पटना के गांधी मैदान से ईडी दफ्तर उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने का काम किया इस अवसर पर कांग्रेस ने बैनर पोस्टर को लेकर के बाहर जमकर नारेबाजी की वहीं पर उन्होंने का लिखने का काम किया है कांग्रेस के तमाम विधायक लगातार मांग कर रहे हैं कि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को केंद्र की बीजेपी की सरकार के इशारे पर उनको परेशान करने की कोशिश की जा रही है इतनी परेशान करने के बावजूद हम सब लीडर हैं और लगातार सड़क से सदन की लड़ाई लड़ रहे हैं आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है जिसको लेकर कांग्रेसी हमेशा नाराज दिख रहे हैं कांग्रेस के तमाम नेता सड़क पर लड़ाई लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के सांसद सदन में भी इस मामले को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें