वज्रपात से खेत में काम कर रहे मजदूर की मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई । घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। बताया जाता है कि पहसारा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 7 में खेत मे काम करने के दौरान मजदूर रामाशीष साह पर ठनका गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम रामाशीष खेत में काम कर रहा था तभी अचानक बारिश होने लगी और जोरदार ठनका गिरा जिसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे घर लाया गया तथा घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था । जिसके मृत्यु के बाद से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
बाईट- मृतक के पुत्र

Join us on:

Leave a Comment