उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा कैरियर कॉउंसलिंग का आयोजन!

SHARE:

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट :-

कोविड त्रासदी में बोच्चो के उच्च शिक्षा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था हलाकि इस बीच ऑन लाइन क्लास करके बच्चे अपने शिक्षा को सुचारू जरूर रखे पर पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाया । लेकिन अब इस महामारी में कमी आने के बाद पूरे देश के शिक्षण संस्थान खुल गए हैं । और अब बच्चे स्कूल कालेज की ओर निकल पड़े हैं ।
इसी को लेकर छात्रों के बेहतर भविष्य के उद्देश्य से देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा करियर काउंसलिंग का आयोजन मोतिहारी में किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपने छुपे हुए हुनर को सुनहरे भविष्य में बदलने के टिप्स हासिल किये|
आपको बतादें की शिक्षा के क्षेत्र में एक नाम देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, देहरादून का है और इसी संस्था कि ओर से मोतिहारी में छात्रों के लिए एक करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर भविष्य का सपना संजोये छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया|इस दौरान छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं को सामने रखा और अपने बेहतर भविष्य की दिशा में चुनौतियों से निपटने के लिए उचित सलाह ग्रहण की| छात्रों ने कहा कि वर्तमान में व्यवसायिक पाठ्यक्रम चुनना सबसे बड़ी चुनौती होता है, जो हमारी उम्मीदों पर खरा उतर सके| परन्तु देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, देहरादून द्वारा आयोजित करियर काउंसलिंग में हमारी सभी शंकाओं का निवारण हो गया| करियर काउंसलिंग के दौरान छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रति अपनी रूचि दिखाई| कर्यक्रम में आए यूनिवर्सिटी के DIN ने बताया कि देहरादून यूनिवर्सिटी में लगभग 120 से अधिक प्रोग्राम्स चलाये जा रहे हैं| इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा सलाहकार संस्था के संचालक अरुण गुप्ता के नेतृत्व में हुआ जिसमें करियर काउंसलिंग के दौरान देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के उपकुलाधिपति अमन बंसल और डीन रीसर्च विशाल गुप्ता शामिल हुए |
वही इस मौके पर विशाल गुप्ता ने कहा कि कोविड के समय में बच्चों ने भले ऑन लाइन क्लास किया हो पर वे प्रैक्टिकल ज्ञान नहीं हांसिल कर पाए । पर अब् छात्रों को कालेज जाने की जरूरत है ।

बाईट — विशाल गुप्ता — डीन रिसर्चर

बाईट– पवन बंसल– उप कुलाधिपति

Join us on:

Leave a Comment