अमृत महोत्सव पर आरपीएफ ने चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

आरपीएफ हाजीपुर मुख्यालय बैण्ड टीम ने संगीतमय धुनों व एलईडी चलचित्र के माध्यम से छात्र छात्राओं एवं लोगों को किया जागरूक।

बरौनी

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार हाजीपुर मुख्यालय बैण्ड टीम,बरौनी आरपीएफ के पदाधिकारी व जवानों के सहयोग से रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान आरपीएफ बैण्ड टीम के द्वारा संगीतमय धुन एवं एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित छात्र छात्राओं एवं लोगों को रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आरपीएफ टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने,स्टेशन परिसर में किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने की सूचना स्थानीय रेल पुलिस को देनें,आरपीएफ,ट्रेन में चेन पुलिंग नहीं करने,रेल परिसर में गलत गतिविधि में शामिल नहीं होने बगैर प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने,रेल यात्रा अनावश्यक चहलकदमी नहीं करने,समपार फाटक लगे होने कि स्थिति में गुमती क्रास नहीं करने और रेल नियमों पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही बरौनी,गढ़हरा रेल परिसर में बैण्ड टीम और एलईडी प्रोजेक्ट वाहन के द्वारा सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।स्थानीय समाजसेवी और लोगों ने रेल विभाग द्वारा जागरूकता के अनूठे अंदाज की काफी सराहना की।मौके पर आईपीएफ एसके पाण्डेय,एसआई नागेन्द्र कुमार, सीटी अमित सिंह, आरपीएफ बैण्ड टीम हाजीपुर मुख्यालय के सदस्य एवं भाकपा नेता बाबू साहेब मिश्रा,कांग्रेस नेता संजय सिंह, पूर्व मुखिया विनय सिंह व विद्यालय प्राचार्य,शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment