नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा जिले के कादिरगंज क्षेत्र के ओपी क्षेत्र के बेरमी गांव की एक लड़की ने गुड्डू कुमार नामक युवक से शादी रचाई। लेकिन लड़की के परिजन युवक को जान मारने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद लड़की नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए गए आवेदन में रजनी कुमारी ने बताया कि अपने गांव के ही गुड्डू नामक युवक से जून महीने में भागकर शादी रचाई। तब से हमारे परिजन लगातार मेरे पति को जान मारने की धमकी दे रहा है। जिससे हमलोग काफी डरे हुए हैं। इसी को लेकर आज नगर थाना को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाया हूं।




