अखंड कीर्तन के लिये भव्य कलश यात्रा का आयोजन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

जगदीशपुर तियारी पंचायत के मथुरापुर गांव के देवी स्थान मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन के पूर्व गांव के लगभग 200 कन्या एवं महिलाओं ने मथुरापुर गांव से कलश शोभायात्रा निकालकर गांव का परिक्रमा करते हुए गाजे बाजे के साथ जय माता दी का जयघोष करते हुए पपरनौसा होते हुए जगदंबा स्थान पहुँचे, जहां उन्होंने कलश में जल भरक पुनः अपने गांव पहुंचे।
कलश यात्रा में शामिल कन्याओं का हाथ और पैर धोकर स्वागत किया गया। जिसके बाद पूजा अर्चना कर 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। अखंड कीर्तन शुरू होते ही गांव समेत आसपास के क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस दौरान साथ जल्द से जल्द इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने और बारिश हो ताकि किसानों के चेहरे पर खुशी झलक सके इस लिये भगवान से प्रार्थना की गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील ने बताया कि अखंड कीर्तन से लोगों को सुख शांति संप्रदा वैभव एवं गांव को विघ्न वाधा से मुक्ति के लिए 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया है, इससे आपस में सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भगवान इंद्रदेव नाराज चल रहे है जिन्हें मनाने के लिए कलश यात्रा निकाला जा रहा है ताकि इलाके में बारिश हो क्योंकि जिले में अलप बर्षा होने के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है जिला सुखाड़ की ओर बढ़ रहा है।हालांकि सरकार भी इस बात को लेकर चिंतित है।

बाइट।ई सुनील पूर्व विधायक

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment