प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में 236 करोड़ की लागत से बन रहे सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को फरवरी माह 2022 में ही संपूर्ण कार्य कर चालू कर देना था लेकिन अभी तक सीवरेज की काम पूरा नहीं हो सका है। जिसके कारण बेगूसराय नगर निगम वासियों को हल्की बारिश में भी जलजमाव के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नमामि गंगा के प्रोजेक्ट के तहत डूडा कंपनी के देखरेख में मार्च 2020 से निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है डूडा कंपनी के प्रोजेक्ट पदाधिकारी कमल किशोर सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 90 किलोमीटर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सीवरेज वाली पाइप को सड़क खोदकर लगाना है जिसमें से 22 किलोमीटर की एनओसी फिलहाल 1 सप्ताह पहले मिली है और 14 किलोमीटर पथ निर्माण विभाग को एनओसी देनी है इसके तहत मैंने 14 किलोमीटर की मुआवजे की राशि पथ निर्माण विभाग को दे चुका हूं वही एन एच 31 जमीन पर 7 किलोमीटर सीवरेज की पाइप लगाने के लिए एनएच के पदाधिकारी 32 करोड़ मुआवजा की राशि मांग रहे हैं जिसमें से मैंने 15 करोड़ दे चुका हूं सीवरेज प्रोजेक्ट को नमामि गंगा के तीन सदस्य टीम के पदाधिकारी बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के राजा डूंगरी मोजे में बन रहे सीवरेज को निरीक्षण किया वही जरूरी दिशा निर्देश दिए नमामि गंगा से निरीक्षण करने आए तीन सदस्य टीम ने मार्च 2023 में संपूर्ण कार्य करने का लक्ष्य रखा है इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।
बाईट प्रोजेक्ट पदाधिकारी नमामि गंगा




