सीतामढ़ी:-नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर युवक को मारा चाकू!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

सीतामढ़ी में नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया घायल युवक अस्पताल में भर्ती है घटना नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर गांव की बताई जा रही है नानपुर गांव में पान खाने आए युवक नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था इसी दौरान 5 लोगो ने चाकू से प्रहार युवक को जख्मी कर दिया बहेड़ा जाहिदपुर गांव निवासी अंकित कुमार झा पिता – मनोज झा ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें नानपुर गांव के गोड़ा उर्फ गुलाब रब्बानी,मो नेहाल, मो हेलाल,मो बेलाल सहित पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आशिष कुमार के द्वारा बताया गया है कि मेरा भाई अंकित कुमार पान खाने नानपुर गया था। इसी दौरान वह नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था जिसपर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर सभी युवक चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। लोगों के सहयोग से जख्मी अंकित को नानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर किया गया। जहां जख्मी युवक का इलाज चल रहा है।
वहीं डीएसपी बिनोद कुमार, इन्स्पेक्टर शशिभूषण सिंह, पुअनि विजय राम के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल गोड़ा उर्फ गुलाब रब्बानी व मो नेहाल सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वही नानपुर थाना प्रभारी ने घटना से इनकार किया है

Join us on:

Leave a Comment