Search
Close this search box.

बांका:- मालगाड़ी की चपेट में आने से वद्ध महिला की मौत, महिला को देखने और सुनने की थी समस्या!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर की रिपोर्ट!

बांका। जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदारहिल-दुमका
रेलखंड पर पांडेय टोला हॉल्ट के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान झारखंड के पौरैया हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी कैलू दर्वे की 62 वर्षीय पत्नी मोमबत्ती देवी के
के रूप में हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बौंसी थाना को दी।

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
जानकारी के अनुसार कैलू दर्वे अपनी पत्नी मोमबत्ती देवी के साथ अपने गांव रतनपुर जाने के लिए पांडे टोला स्टेशन आ रहे थे। महिला की देखने और सुनने की क्षमता कम होने के चलते घने कोहरा के चलते महिला को सामने की ओर से आ रही मालगाड़ी का कुछ पता नहीं चल सका। मालगाड़ी के हॉर्न की आवाज भी कानों तक नहीं पहुंची। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला की साड़ी मालगाड़ी की चपेट में आ गयी और घिसटते हुए हॉल्ट के पास गिर गयी। घटना के तुरंत बाद ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ पांडे टोला हाल्ट पर इकट्ठी हो गयी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना बौंसी थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह को दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे एसआई चंद्रशेखर सिंह के द्वारा मामले की पड़ताल की गयी। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि महिला के पति व अन्य परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का आग्रह किया। वरीय अधिकारियों को जानकारी देने बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें