रिपोर्ट- सुमित कुमार!
नगर निगम मुंगेर के सफाई कर्मियों ने अपने हक़ के लिए किया प्रदर्शन, 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मुंगेर बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन पटना संबंध शाखा कर्मचारी संघ नगर निगम मुंगेर के आह्वान पर आज नगर निगम के सफाई कर्मियों ने कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। यह प्रदर्शन उनके चार सूत्री मांगों को लेकर किया गया, जिनमें दैनिक एवं एनजीओ मजदूरों को ₹600 प्रतिदिन मजदूरी, अंतरवेतन का भुगतान, ड्रेस और साफ-सफाई का सामान उपलब्ध कराना, तथा अनुकंपा के आधार पर बहाली शामिल हैं।
कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि नगर निगम प्रशासन बार-बार आश्वासन देता है, लेकिन कार्यान्वयन नहीं करता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 14 मई तक मांगें नहीं मानी गईं, तो 15 मई से सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की उपेक्षा के चलते अब वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।
बाइट-ब्रह्मदेव महतो कर्मचारी संघ के महामंत्री




