रिपोर्ट : – अमित कुमार :-
पटना सिटी विद्या के मंदिर में हुआ बम से हमला रंगदारी नही देने पर कोचिंग में किया गया तोड़ फोड़ सारी वारदात तीसरी आंख ने किया कैद पुलिस पूरे मामले को कर रही है जांच
पटना सिटी सुलतानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर नहर रोड के निजी कोचिंग संस्थान में बम से हमला कोचिंग संचालक से पांच लाख रंगदारी प्रति माह और फ्री में एडमिशन को लेकर बमबाजी, कोचिंग संचालक ने मारपीट करने का लगाया आरोप, कहा पप्पू यादव की पार्टी का अपने आप को राजा यादव नामक युबक बताता है,दो दिन पहले आया था और कहा था प्रति महीना 5 लाख रुपया रंगदारी देना होगा और मेरे फ़ोन करने पर फ्री में एडमिसन भी लेना होगा नही तो जान से मार देंगे, मैंने इस बात पर मना कर दिया था, जिसके बाद आज कुछ लोग आए कोचिंग में किया तोरफोर और बम भी फेका सारी वारदात सीसीटीवी में हुआ है कैद ,जिस वक्त घटना हुई उस वक्त कोचिंग में कई छात्र भी बैठे हुए था गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आई ,पटना पुलिस की गस्ती दल पर फिर से एक बार सवाल उठ रहा है की रात में 9 बजे के करीब यह घटना एक सघन इलाके में होती है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है सिर्फ जाँच का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रही है जबकि सीसीटीवी में देखा जा सकता है की अपराधी करीब 7 की संख्या में है और बोरे में बम लेकर बिच चौराहे पर खड़ा है और फिर इस घटना को अंजाम देता है।




