आरा से आकश कुमार की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 14 – 7- 2022 को स्थानीय विद्या भवन के जिला परिषद अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में बिहार सरकार के पुर्व मंत्री रमई राम जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । सभा में रमई राम जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया तथा उनके निधन को बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया गया । शोक सभा की अध्यक्षता आरा लोकसभा के महागठबंधन के पुर्व प्रत्याशी राजू यादव जी ने किया । मौके पर आरा विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी जी, जिला परिषद के पुर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जी, कान्ग्रेस नेता पुर्व जिला पार्षद अशोक राम जी, तरारी से जिला पार्षद जितेन्द्र प्रताप सिंह जी, आरा से जिला पार्षद धनंजय यादव जी, भकुरा पंचायत के मुखिया गौतम सागर जी, ब्रह्मदेव राय जी, मुकेश यादव, विजय यादव, बोल बम कुशवाहा, अनिल यादव, विकास यादव, चंदन कुमार, गणेश कुमार, पिन्टू कुमार तथा शारदानंद जी मुख्य रूप से उपस्थित रहें ।




