तो आधी अधूरी तैयारियों के बीच कांवरिया मेला शुरू, शंकर तेरे राह मे और कितने कंकड़!

SHARE:

कांवरिया पथ से दादा ठाकुर!:-

हाल भागलपुर देवघर मुख्य मार्ग सड़क पथ का!

गुरु पूर्णिमा से ही भोले के हर मंदिर में भीड़ का नजारा देखने को मिलने लगा है ‌। गुरुवार को भी क्षेत्र के कई शिवालयों में भोले भक्तों की भीड़ लगी रही और बारी बारी से लोगों ने बाबा का जलाभिषेक कोरोना के बाद पहली बार किया। दरअसल देवघर जाने के लिए भागलपुर और देवघर मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर शराब फैक्ट्री से लेकर पुंसिया स्कूल तक कैंप जरूर बनाए गए हैं। लेकिन बाबा भक्तों को कंकड पर ही चलना होगा। बांका बॉर्डर की शुरुआत जगदीशपुर शराब फैक्ट्री से होती है। और रजौन प्रखंड के लिए जगदीशपुर शराब फैक्ट्री ,रजौन फुंसियां , धोनी, टेकनी, कटियामा में कांवरियों के लिए शिविर बनाया गया है। प्रखंड मुख्यालय रजौन में बने शिविर के लिए खान-पान से लेकर दवाई तक की व्यवस्था रखी गई है। जबकि किसी कांवरिया की तबीयत अगर अचानक बिगड़ जाती है। उसके लिए प्रशासनिक मां का मां ने बाकायदा वेड लगा कर रखा है। जहां मेडिकल की पूरी टीम मौजूद है। सावन के शुरुआत के बाद भी आज कई कैंप बनने का इंतजार कर रहे हैं। कई कैंपों को पूरी तरह से अंजाम नहीं दिया जा सका था। भागलपुर और देवघर मुख्य मार्ग पर सबसे विकट समस्या कांवरिया को इस सड़क पर गुजरने की है जहां कंक्रीट नुमा पत्थर निकले हुए हैं। और इस बार कमरिया इसी कंक्रीट होते हुए शंकर की राह में जाएंगे। हालांकि इन सबके बावजूद कांवरियों के जोश में कोई कमी नहीं आई है और संकट पर आस्था भारी पड़ रही है। भागलपुर और देवघर मुख्य मार्ग से करीब लाखों काबमारिया सावन में जलाभिषेक को निकलते हैं। दरअसल बास्की नाथ और देवघर जाने के लिए भागलपुर से कांवरिया जल उठाते हैं। और इसी मार्ग से बाबा को जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। प्रशासनिक महकमे ने हर जगह लंबी चौड़ी बोर्ड जरूर लगवा दिया है। लेकिन इस सड़क पर आप अगर देखेंगे तो जगदीशपुर शराब फैक्ट्री से लेकर पुंसिया हाई स्कूल तक शंकर तेरी राह में कंकड़ ही कंकड़

Join us on:

Leave a Comment