रेल ब्रिज निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन ने फिर टकराव!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

मोकामा में राजेन्द्रसेतु के समाननंतर बन रहे डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन ने टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है. निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के साथ चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से आज मरांची थाना क्षेत्र के मरांची मध्य विद्यालय में किसानों और प्रशासन के वरिय अधिकारीयों के बीच एक बैठक की गई.
इस बैठक में किसानों एक गुट से जदयू नेता पवन कुमार ने एलाइनमेंट चेंज करने की सख़्ती से माँग रखी, तो दूसरे गुट ने अपनी ज़मीनों का आवसीय दर से मुआवजे की माँग की.
वहीं कुछ महिलाओं ने बताया की भूमि अधिग्रहण के बाद वे भूमिहीन हो जाएंगी अतः उचित मुआवजे के साथ उन्हें पुनः बसाने की व्यवस्था की जाय.
किसानों की समस्या को सुनने के बाद एसडीएम कुंदन कुमार ने कहा की ब्रिज निर्माण कार्य तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है ऐसे में किसी सूरत में एलाइनमेंट चेंज नहीं किया जा सकता. हालांकि उन्होंने इस बात पर सहमति जताई की आवसीय क्षेत्र के बिल्कुल करीब होने के कारण यह भूमि आवसीय प्रतीत होती है अतः वे प्राधिकार से अनुरोध करेंगे की किसानों की माँग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये आवसीय दर से भुगतान करवाने की कृपा करें.
जबकी जो परिवार भूमिहीन हो जायेंगे उनको फिर से बसाने की व्यवस्था भी प्रशासन करेगी.
लम्बे वक़्त से चल रहे विवाद को समाप्त कराने के लिये एसडीएम कुंदन कुमार, ए एस पी अरविन्द प्रताप सिंह, डीसीएलआर और मोकामा सीओ भी मौजूद थे.

Join us on:

Leave a Comment