50 लाख के गहने और 6 लाख नकद चुराने वाला शातिर माल समेत गिरफ्तार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना के पत्रकारनगर थाना इलाके के कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के प्लेट नंबर 1201 में रहने वाले मछली और गैस एजेंसी का ब्यबसायी अनुज कुमार के घर में बीते 7 जुलाई को घर में हिरे के और सोने के गहने 50 लाख के साथ कैश 6 लाख चोरी हो गई ,चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी में हुआ कैद ,चोरी के वक्त घर में कोई नहीं था ,अनुज कुमार और उनकी पत्नी शालिनी देवी तिरुपति यात्रा पर गए हुए थे उनका बेटा ही था जो ब्यबसाय के सिलसिले में बाहर ही अधिकतर रहता था ,इसी का फायदा चोर ने उठाया और बड़े आराम से एपार्टमेंट के छत से रस्सी डाल कर मकान में प्रवेश किया और चोरी की लेकिन उसकी पूरी चोरी की वारदात एपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया ,चोर कोई और नहीं उनका ड्राइवर ही निकला ,अनुज कुमार और उनकी पत्नी जब तीर्थ यात्रा करके घर आये और जब अलमारी खोला तो उनके होश उड़ गए उन्होंने पत्रकारनगर थाना को इसकी सूचना दी और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अनुसन्धान करना शुरू किया तो पाया की चोर का कद काठी अनुज कुमार के ड्राइवर जैसा है उससे जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म काबुल कर लिया और पुलिस ने पटना सिटी में उसके घर से सारे जेबरात और कैश 5 लाख 61 हजार बरामद कर लिया ड्राइवर और उसकी पत्नी को इस मामले में गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है ,पत्रकार नगर के थाना प्रभारी मनोंरजन भारती ने बताया की ड्राइवर चोरी करने के बाद अनुज कुमार का कपड़ा पहना और माथे पर उन्ही की तरह कपड़ा डाला और मुँह पर मास्क पहन लिया और बड़े आराम से एक बैग में सभी गहना और रुपया और अपने कपड़े डाले और मेन गेट से निकल गया उसकी हुलिया के कारन वहां तैनात सिक्युरिटी गार्ड को भी कोई शक उसपर नहीं हुआ ,पुलिस के अनुसार कल ही ब्यबसाई ने थाना में मामला दर्ज किया था और हमलोगो ने चोर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तर कर जेल भेज दिया और चोरी के सारे गहने और 5 लाख 61 हजार रुपया भी बरामद कर ब्यबसाई के हवाले कर दिया है।

Join us on:

Leave a Comment