मनोज कुमार :-
- पहला जनसेवा केंद्र गया महानगर विकास संघर्ष समिति के प्रधान कार्यालय आदर्श मार्केट, शहीद रोड में खुला *
आज गया महानगर विकास संघर्ष समिति के प्रधान कार्यालय आदर्श मार्केट, प्रेम टॉकीज के पास पहला जनसेवा केंद्र खुला जिसमे प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक वार्ड नंबर 13, 14, एवम् 22 के आमजन के जन समस्याओं के निराकरण हेतु उचित मार्गदर्शन एवम् सहयोग तथा केंद्र, राज्य सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों का लाभुको तक पहुंचाने हेतु कार्य करेगी।
गया महानगर विकास संघर्ष समिति के संयोजक प्रो विजय कुमार मिठू, वार्ड नंबर 13, 14, 22 के प्रभारी कुमार अमित, राम प्रवेश सिंह, नवीन कुमार , के अलावा बबलू कुमार, विनोद बनारसी, टिंकू गिरी, आदि ने कहा कि संघर्ष समिति आज प्रकाशित हुए गया नगर निगम के मतदाता सूची के साथ इन वार्डो में मिलान कर त्रुटियों को ठीक कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सभी प्रकार के प्रमाणपत्र, केंद्र एवम राज्य सरकार के स्कीम आदि का पूर्ण रूपेण कार्यान्वयन कराया जाएगा।
संयोजक प्रो मिठू ने कहा की 31 जुलाई तक गया शहर के सभी वार्डो में जनसेवा केंद्र स्थापित हो जाएगा, तथा संघर्ष समिति के प्रत्येक वार्ड के कार्यकर्ता अपने, अपने वार्डो में आने वाले सरकारी शिक्षण संस्थानों का भी सर्वे कर उसमे व्याप्त खामियों को उजागर कर पूरा कराने का प्रयास करेंगे।




