ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
कहने को तो बिहार में पिछले कई सालों से पूर्ण शराबबंदी है लोग यह भी कहते हैं कि पूर्ण शराब बंदी के बाद महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में कमी भी आई है लेकिन अब वर्तमान परिवेश को देखते हुए मामला उल्ट ही दिख रहा है। ताजा मामला चंडी थाना क्षेत्र इलाके के पेसौरा गांव की है जहां शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कंचन देवी का पति झूलन बिंद कुछ भी काम नहीं करता था पत्नी कंचन देवी ही काम करके अपने परिवार को किसी तरह से पाल पोस रही थी। पति के द्वारा सिर्फ शराब पीना ही एक काम बच गया था। पति के द्वारा शराब का पैसा पत्नी से मांगने पर उसने जब रुपए देने से पति को मना किया तो पति ने हैवान रूप धारण कर पहले तो पत्नी के कान काट दिए उसके बाद पत्थर से पूरे शरीर को कुचल दिया। इस घटना में कंचन देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी। कंचन देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद हैंवान पति भी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
बाइट।मृतका का भाई
बाइट।मृतका का मामा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




