सावन में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, आरती हुआ महंगा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

रुद्राभिषेक कराना भी महंगा, नई लिस्ट जारी

: सावन माह में विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 15 सौ रुपये से बढ़ाकर 2000 कर दिया गया है। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क दर की नई लिस्ट जारी कर दी है। सावन के सोमवार पर विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 750 प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। सावन के अन्य दिनों में सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये ही रहेगा। मंगला आरती का शुल्क 1500 रुपये से दो हजार हो गया है। पिछले वर्ष यह टिकट 700 रुपये में मिलता था। मध्याह्न भोग आरती, सप्त ऋषि आरती व श्रृंगार भोग आरती का टिकट पूरे माह 500 रुपये रहेगा, जबकि पिछले वर्ष यह शुल्क 200 रुपये था। यह जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दी। वहीं, एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने पर 700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सोमवार को 5 शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने पर तीन हजार लगेंगे। अन्य दिनों में 2100 रुपये शुल्क होगा। अगर श्रद्धालु सावन में सोमवार को विशेष शृंगार करना चाहते हैं तो उन्हें अब 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि पिछले वर्ष यह 15 हजार थी।

Join us on:

Leave a Comment