घनश्याम सिंह की रिपोर्ट:-
,जगदीशपुर: भागलपुर ;बूधवार को “
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों के पांव धोकर पुष्प अर्पित करते हुए पूजन किया । बच्चों ने शिक्षकों को कलम देते प्रार्थना की कि इस औजार से हमारे अच्छे भविष्य का निर्माण करें । उसके बाद बच्चों ने शिक्षक के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि वैसे तो बच्चों का प्रथम गुरु माता पिता होता है तो दुसरा गुरु शिक्षक होता जो उन्हें अक्षर ज्ञान प्रदान करता है । गुरु का शाब्दिक अर्थ है ” अंधकार को दूर करने वाला ” । परंपरागत रूप से , गुरु शिष्य के लिए एक श्रद्धेय व्यक्ति है , गुरु एक परामर्शदाता के रूप में सेवा करते हैं जो मूल्यों को ढालने में मदद करता है । इस अवसर पर शिक्षक वासुदेव , राजीव , नवल , आग्रह, नीरज, मुरली , अभिनाश सरोज , भारती , कल्पना ,कौशिल्या, पुष्पलता के साथ आकृति , चांदनी , सरिखा , प्रियांशु , अरसन , अमलोश , नीतीश सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं उपस्थित रहे ।




