बिहार के डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

पीएम मोदी आज पटना पहुंचेंगे, उनके कार्यक्रम में नहीं शामिल हो पाएंगे प्रसाद

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आज उन सभी नेताओं की कोरोना जांच कराई गई, जिन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना है। इसी दौरान डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद संक्रमित पाए गए, हालांकि उनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है, बावजूद इसके तारकेश्वर प्रसाद अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही बिहार दौरे पर आ रहे हैं।पटना पहुंचने पर वे विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे बिहार विधानसभा में बने शताब्दी समृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा समेत समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment