सहोदर भाई की हत्या के बाद आश्रितों से मिले पप्पू यादव!

SHARE:

REPORT–Arvind Kumar MOTIHARI:-

पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित जसौली पट्टी गांव में विगत 6 जुलाई को हुए डबल मर्डर के पीड़ित परिवार से जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मिलने पहुंचे।मृतक सहोदर भाई अमित रंजन उर्फ मोहन सिंह व सुमित रंजन उर्फ सोहन सिंह के पिता सुदिष्ट नारायण सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए घटना की पूरी जानकारी ली।मृतक मोहन की पत्नी रीमा देवी और उनके पुत्रों से मिलकर पप्पु यादव भावुक हो गए।पप्पु यादव ने मृतक के परिवार को अपना निजी नंबर देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।इस दौरान वहां उपस्थित लोगों से पप्पु यादव ने सोशल मीडिया पर दोनो भाइयों को न्याय दिलाने के लिए जस्टिश फॉर टू ब्रदर्स नाम से मुहिम चलाने की अपील की।इस घटना में अबतक हुई कार्रवाई को लेकर डीआईजी से मोबाइल पर जानकारी ली।

जसौलीपट्टी के बाद पप्पु यादव पिपरा के खैरी जमुनिया पहुंचे।जहां उन्होंने जाप कार्यकर्ता अंकुश सिंह के घर पर आयोजित संवाददाता संम्मेलन में सरकार और प्रशासन के अलावा नेताओं पर जमकर भड़ास निकाला। पप्पु यादव ने कोटवा में दो भाइयों की हत्या के लिए स्थानीय नेता और पुलिस को जिम्मेवार बताया।उन्होंने कहा कि बापू की कर्मभूमि अपराधियों की ऐशगाह बन चुकी है।नेता और माफिया के गठजोड़ से अपराध चरम पर है।पप्पु यादव ने सामाजिक अपराधियों की पहचान कर उनको संरक्षण देने वाले नेताओं को बहिष्कृत करने की बात कही।उन्होंने हत्यारोपियों के उपर तीन महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की।पप्पु यादव ने जिला के भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सभी की कुंडली उनके पास है।मुंह खोल देंगे,तो पेट में दर्द होने लगेगा।

बतादें कि जिला के कोटवा थाना क्षेत्र में विगत 6 जुलाई को अपराधियों ने दिनदहाड़े दो सगे भाईयों को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी थी।फ्लिपकार्ट में डिलेवरी ब्वाय के रुप में काम करने वाले जसौली गांव के दो सहोदर भाइयों अमित रंजन उर्फ मोहन सिंह व सुमित रंजन उर्फ सोहन सिंह की हत्या के बाद इलाके में कोहराम मच गया था।पुलिस ने इस मामले में अब तक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है।

बाईट….पप्पु यादव….जाप सुप्रीमो

Join us on:

Leave a Comment