Search
Close this search box.

नालंदा के राजगीर में घोड़ा कटोरा पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट:- पंकज कुमार ठाकुर !

पटना, 15 जनवरी 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा पार्क का लोकार्पण किया। घोड़ा कटोरा पार्क का परिभ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने वाॅच टावर में एंटी पोचिंग कैम्पस से आसपास के स्थलों का मुआयाना किया। इस दौरान घोड़ा कटोरा पार्क प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया। घोड़ा कटोरा प्रांगण में स्थानीय नेताओं एवं ई-रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री को फूलों की माला भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा के सुचारू परिचालन हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि घोड़ा कटोरा में पर्यटकों के आवागमन को लेकर इसका विस्तार किया गया है। यहां पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया है। लोगों को यहां आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां भूजल स्तर नीचे चला गया है। पंचपर्वत में वृक्षारोपण के कारण हरित आवरण काफी बढ़ा है। यहां पार्क में आकर लोगों को काफी प्रसन्नता होगी। वाॅच टावर से भी हमने देखा तो काफी सुन्दर दृश्य नजर आया। राजगीर आकर लोग अब सिर्फ कुंड में स्नान ही नहीं करेंगे बल्कि जगह-जगह घूमकर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद भी लेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर प्राकृतिक जगह है जो भी लोग यहां आयेंगे उन्हें पर्यावरण के विषय में काफी जानकारी हासिल होगी। इस स्थल को देखकर लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक भी होंगे। नेचर सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां आकर लोगों को काफी आनंद मिलेगा। ग्लास ब्रिज का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। जू सफारी और नेचर सफारी भी जल्द शुरू हो जायेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्री श्रवण कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नालंदा के वन प्रमंडल पदाधिकारी डाॅ0 नेसामणी के0, जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हरि प्रसाथ एस0 सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
’’’’’’

Leave a Comment

और पढ़ें