Search
Close this search box.

राजगीर स्थित विस्तारित वेणुवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- पंकज कुमार ठाकुर !

पटना, 15 जनवरी 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर स्थित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सौंदर्यी.त एवं विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद वेणुवन का परिभ्रमण किया एवं तालाब की मछलियों एवं हंसों को दाना खिलाया। वेणुवन के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण में उत्.ष्ट योगदान हेतु क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पटना श्री गोपाल सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी नालंदा डॉ0 नेशामणि के0 सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।
वेणुवन प्रांगण स्थित भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की शांति एवं उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की।
हेलिपैड पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब के लिए आज बहुत ही खुशी का दिन है कि वेणुवन के विकास एवं विस्तार की योजना लोगों से परामर्श करके बनायी गई। 2600 साल पहले भगवान बुद्ध का यह निवास स्थल था और वेणुवन के इसी तालाब में भगवान बुद्ध स्नान किया करते थे। राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। भगवान बुद्ध जब यहां आए तो उनके रहने का प्रबंध किया गया। प्रतिवर्ष विभिन्न हिस्सों से बौद्ध धर्मावलंबी यहां आकर भ्रमण करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेणुवन का काम लगभग पूरा हो गया है। सभी उम्र्र और वर्ग के लोग यहां आएंगे, ये नजारा देखेंगे और खाना खा सकेंगे इसके लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। कुछ साल बाद यहां का दृश्य और अच्छा हो जाएगा। पौधारोपण का भी काम यहां किया जा रहा है, इससे वेणुवन का दृश्य बहुत सुंदर होगा। जितने पर्यटक और बौद्ध धर्मावलंबी राजगीर आएंगे उन्हें सुखद अनुभूति होगी। हमें प्रसन्नता है कि वेणुवन का विस्तार किया गया है। इससे नई पीढ़ी के लोगों को पर्यावरण के साथ-साथ इतिहास की भी जानकारी मिलेगी। नई पीढ़ी के लोग यहां आकर जागरुक होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जू सफारी और नेचर सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक-डेढ़ माह के अंदर नेचर सफारी का काम पूरा हो जाएगा और जू सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजगीर काफी अद्भुत जगह है। यहां आने वालों को अच्छी फीलिंग्स होती है। वर्ष 2009 के दिसंबर माह में हम यहां आकर रूके थे। सात दिनों तक रहकर हर जगह का मुआयना किया था। उन्होंने कहा कि यहां छोटा हवाई अड्डा भी बनेगा ताकि हेलिकॉप्टर द्वारा पर्यटक आ सकें। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का नालंदा विश्वविद्यालय भी है। यह ज्ञान की भूमि है। राजगीर स्थित देश का पहला ग्लास ब्रिज एवं स्काई वॉक का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रा.तिक रुप से यह काफी सुंदर जगह है, यही कारण है कि जू सफारी के बाद यहां नेचर सफारी के निर्माण का निर्णय लिया गया। यहां आने वाले लोग पर्यावरण के प्रति काफी प्रेरित होंगे। राजगीर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, यह सर्वधर्म की भूमि है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री श्रवण कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पटना श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हरि प्रसाथ एस0 सहित अन्य गणमान्य लोग एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें