होटल से पति पत्नी का शव बरामद, हत्या-आत्महत्या की जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

–बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खन्दकपर स्थित न्यू बुद्धा इनेटरनाशनल गेस्ट हाउस में युवक और युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है।घटना के सम्बंध में होटल संचालक ने बताया कि दोनों पति पत्नी है और दोनों नई दिल्ली जाने के लिए एक दिन पूर्व बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन से सटे निजी होटल में दोनों ठहरे थे।दोनों ने रात में खाना भी खाया लेकिन जब सुबह काफी देर तक होटल से किसी प्रकार का हलचल नही हुआ तो होटलकर्मियों को कुछ आशंका हुआ।आनन फानन में होटल कर्मियों ने इसकी सूचना बिहार थाना पुलिस को दी।जब होटल के अंदर बदबू आना शुरू हुआ तो होटल का दरवाजा तोड़ा गया।दरवाजा तोड़ने पर दोनों का शव होटल के विस्तर पर पड़ा हुआ पाया गया।फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर कुछ भी बोल नही पा रही है।शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों प्रेमी युगल है और दोनों ने कही भागकर शादी की हो।बहरहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।मृतक रॉकी कुमार नवादा और सोनम कुमारी लखीसराय के रहने वाले बताए जाते है।

बाइट।होटल संचालक

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment