नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
फुलवड़िया थाना क्षेत्र एनएच 28 पर पिकअप और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो युवक की मौत एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल।
बरौनी
फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 ग्रेफाइट फैक्ट्री चौक के पास तीन मोटरसाइकिल एवं पिकअप की टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक बेगूसराय से आ रहे पिकअप और तेघड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार ग्रेफाइट चौक के पास पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।वहीं घायल तीनों युवक व्यक्ति को स्थानीय लोगों और गश्ती दल में मौजूद एसआई सुधीर सिंह की मदद से निजी अस्पताल उचित चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया।वहीं मृतक के परिजनों को फुलवड़िया थाना की पुलिस के द्वारा सुचना दे दी गई है।मृतक की पहचान तेघरा रजिस्ट्री ऑफिस कर्मचारी मुजफ्फरपुर निवासी लगभग 24 वर्षीय प्रिंस कुमार एवं दुसरा मृतक गौड़ा एक वंशी टोला निवासी के रूप में हुई है।वहीं घायल युवक की पहचान बरौनी तीन पंचायत निवासी 25 वर्षीय मो सफाकत इमाम के रूप में हुई।वहीं जानकारों के मुताबिक रजिस्ट्री ऑफिस कर्मी कार्यालय का भूमि जांच का काम कर पुनः तेघरा रजिस्ट्री ऑफिस कार्यालय वापस जा रहा था उसी समय घटना घटी।वहीं घायल युवक मो सफाकत को भी नाज़ुक हालात देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।वहीं फुलवड़िया थाना की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।वहीं फुलवड़िया थाना की पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप को चालक के साथ अपने कब्जे में ले लिया है।




