अयोध्या की रामलीला में अबकी भाग्यश्री दिखेंगी शबरी के रोल में

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

फिल्म जगत के कई अन्य बड़े सितारें भी लेंगे भाग

लखनऊ : रामनगरी अयोध्या में इस साल होने वाली रामलीला कुछ विशेष होगी। अबकी बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी इसमें रोल करती दिखेगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष फाउंडर सुभाष मालिक के अनुसार, इस बार रामलीला में भाग्यश्री मां शबरी की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि पिछले वर्ष भाग्यश्री ने मां सीता का किरदार निभाया था।
यह जानकारी सुभाष मालिक (बॉबी) ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला में इस वर्ष शबरी का किरदार बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री रही भाग्यश्री निभाएंगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि वे हमारे इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।
कमेटी अध्यक्ष के मुताबिक, इस साल अयोध्या की रामलीला में हर वर्ष की तरह और भी कई बड़े फिल्मी सितारें नजर आएंगे।
इस रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में होगा। दर्शक इस रामलीला का मंचन हर वर्ष की तरह लाइव देख सकेंगे। अयोध्या में रामलीला का यह तीसरा संस्करण होगा।

Join us on:

Leave a Comment