स्काउट एंड गाइड द्वारा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

नीरज कुमार :-

स्काउट एवं गाइड ने अमृत महोत्सव के अवसर पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगता का किया आयोजन।

प्रतियोगिता में 127 प्रतिभागियों ने लिया भाग,सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल से किया जाएगा सम्मानित।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किये गए कार्यक्रम।

बरौनी

सोमवार को महाप्रबंधक कार्मिक हाजीपुर के निर्देशा पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाईड जिला संघ गढ़हरा द्वारा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।प्रतियोगिता में पांच ग्रुप में गाईड एवं रेंजर ने भाग लिया।जिसमें साक्षी कुमारी,सलोनी कुमारी,रूबी कुमारी,ब्यूटी कुमारी, निक्की कुमारी,सुलेखा कुमारी के अलावे कुल अठारह प्रतिभागियों ने भाग लिया।वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में 109 स्काउट, गाइड, कब एवं बुलबुल प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिसमें केशव कुमार,संदीप कुमार,माधव कुमार,आयुष कुमार,मो दुलारा,प्रिंस कुमार,मनदीप कुमार, शत्रुधन प्रसाद,चंदन कुमार,संजय कुमार,शशि कांत, मिथिलेश कुमार के अन्य ने भाग लिया।मुख्य अतिथि डॉ शालिनी जैन जिला आयुक्त गाईड सह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नेहा कुमारी अपर सहायक जिला आयुक्त गाइड ने प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार की घोषणा की।वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्काउट एंड गाइड का भी प्रथम, द्वितीय,तृतीय तथा संत्वाना पुरस्कार का मनीष कुमार डीओसी स्काउट, जीवानन्द मिश्रा जिला सचिव एफडी मुंडा जिला कोषाध्यक्ष ने घोषणा किया।वहीं आजादी का अमृत महोत्सव का समापन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाएगी और इसी दिन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल से पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।मौके पर विपिन कुमार पाण्डेय,मनीष कुमार,जीवानन्द मिश्रा,अमरावती, रेणु सिंह,अंकु कुमारी,अनुप्रिया सहित अन्य स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment