अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

REPORT–Arvind Kumar MOTIHARI

मोतिहारी से अपराध कि एक बड़ी ख़बर सामने आई है जहाँ पहाड़पुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह में ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का खून से लतपत शव देखा, वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पहाड़पुर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पहाड़पुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र मनकररिया पंचायत के लौकाहां तिवारी टोला के बगल में मलदहवा सरेह में बड़ा नहर के समीप एक अज्ञात युवक को अज्ञात अपराधियो ने आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दिया, अपराधियों ने गोली युवक के सर और गला में मारी गई हैं। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, युवक का खेत मे शव देख आसपास के लोग की भारी भीड़ जमा हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पहाड़पुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई में जुट गई है।बताया जा रहा है कि घटना की जानकरी मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल से अज्ञात युवक का शव बरामद किया, वही उक्त स्थल से चार गोली और छह खोखा बरामद किया हैं। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ में से खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि साढ़े सात आठ बजे के करीब एक ही बाइक से तीन लोगों को खेत की ओर जाते देखा, कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जब हम लोग इधर आये तो युवक का शव पड़ा हुआ था,

थानाध्यक्ष अभिनय दुबे ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकरी मिली मौके पर पहुच कर युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। अभी उसकी पहचना नहीं हुई है। वही घटना स्थल से गोली और खोखा बरामद हुआ हैं।

Join us on:

Leave a Comment