प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एनएच 28 पर खड़ी ट्रक में टेंपो ने ठोकर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के शिवगंगा होटल के समीप की है। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के महुआ निवासी करीब 35 वर्षीय शशि भूषण कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात एनएच 28 के किनारे खड़े ट्रक में दलसिंहसराय की तरफ से आ रही मैजिक ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया जिसके बाद मैजिक में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दिया गंभीर रूप से एक जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति का इलाज बछवारा के पीएचसी में चल रहा है मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है।
बाईट- चौकीदार




