स्व नरेंद्र बाबू के नाम पर हो प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज -डॉ अजय सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

जमुई में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज स्व नरेंद्र बाबू के नाम पर हो-डॉ अजय सिंह(MLC)

नरेन्द्र बाबू राजनीति के शिखर पुरुष थे — डॉ अजय

कोशी क्षेत्र के एम एल सी डॉ अजय कुमार सिंह ने पकरी पहुंच कर स्व० नरेन्द्र बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि नरेन्द्र बाबू राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनके चाहने वाले और उनकी विचारधारा को पसंद करने वाले लोग पुरे बिहार में हैं। उन्होंने कहा कि जमुई में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम स्व० नरेन्द्र बाबू के नाम पर बिहार सरकार को नामांकरण करना चाहिए।यह उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एम एल सी ने कहा कि नरेन्द्र बाबू जे पी एवं लोहिया के सच्चे अनुयाई थे और जीवन पर्यंत विचारधारा से समझौता नहीं किया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के सहपाठी और मित्र थे।जे पी आंदोलन में साथ मिलकर इन नेताओं ने राजनीति की दशा और दिशा बदल दी।मौके पर पूर्व विधायक अजयप्रताप सिंह जी,मनोज बाबू, जेपी सेनानी राजेश बाबू,राजीव रंजन पांडेय जी,मिथलेश राय जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें