अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत ओहारी पंचायत के देवपुरा गांव के लाभुकों ने डीडीसी को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध राशि वसूल करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमलोगों को प्रथम किस की राशि 45 हजार रुपये प्राप्त हुआ जिसमे आवास सहायक आदित्य कुमार द्वारा सभी लाभुक से 20-20 हजार रुपये अवैध तरीके से ले लिया गया। लाभुकों ने आवास योजना की जांच कर अवैध राशि वसूलने वाले आवास सहायक पर कार्रवाई करने की मांग की है।




