अनिल शर्मा :-
नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ बलोखर गांव के महादलित टोले के लोग उत्पाद पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंची। जब पुलिस को शराब हाथ नहीं लगी तो करीब दर्जन भर लोगों को लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही उत्पाद इंस्पेक्टर आदित्य कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।




