मुखिया के विरुद्ध उपमुखिया और वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा!

SHARE:

REPORT-Arvind Kumar :-

खबर मोतीहारी से सामने आई है जहां आदापुर प्रखण्ड के औरैया पंचायत के मुखिया पर भष्टाचार का आरोप लगा है । ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि इसी पंचायत के उप मुखिया और वार्ड सदस्य ने अपने मुखिया अकबर दीवान पर लगाया है । उप मुखिया दीपू सिंह और पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उन लोगो का फर्जी हस्ताक्षर कर विकास कार्य के राशि के उठाव कर लिया गया है ।
वही इस मामले की जनकारी जैसे ही इन लोगो को मिली वैसे ही ये लोग उच्चधिकारियों को इस बात की जानकारी दी । यही नही बल्कि सभी वार्ड सदस्यों ने स्थानीय बीडियो को वेदना देकर कार्यवाई की मांग की हैं पर बार बार आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्यवाई कि मांग कर रहे हैं । वावजूद इसके बीडियो द्वारा कोई अग्रतर कार्यवाई नही कि गई है जिसके बाद ये लोग मिडिया के समक्ष आकर मामले को साझा किया । अब अगर अधिकारियों द्वारा जाँच किया जएगा तब ही रारोप की सत्यता सामने आएगी ।

Join us on:

Leave a Comment